Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes on bridges... gaps at expansion joints have widened, causing vehicles to jolt.

Bareilly News: पुलों पर गड्ढे...एक्सपेंशन जॉइंट के बीच बढ़ी दरार, हिचकोले खा रहे राहगीर

Fri, 13 Nov 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Potholes on bridges... gaps at expansion joints have widened, causing vehicles to jolt.
बरेली। शहर के प्रमुख पुलों पर गड्ढे हो गए हैं। एक्सपेंशन जॉइंट के बीच की दरारें बढ़ने से राहगीर हिचकोले खा रहे हैं। कुदेशिया, हार्टमन और किला पुल पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी है। इससे सरियां बाहर झांक रहा है जो हादसे की वजह बन सकता है। पुलों की खराब होती स्थिति के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किला पुल से मिनी बाइपास की ओर उतरने पर फुटपाथ के किनारे बड़ा गड्ढा हो गया है। यहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे यह गड्ढा छिप गया है। कई अन्य जगहों पर सड़क की ऊपरी परत भी उखड़ रही है। पुल के किनारों पर भी दरारें आ गई हैं। हार्टमन पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के बीच दरारें बढ़ रही हैं। सड़क की ऊपरी परत भी उखड़ गई है। सरियां बाहर निकलने से वाहनों के टायर और निचले हिस्से को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।
विज्ञापन



कुदेशिया पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। इनके कारण राहगीरों को पुल के जोड़ पर काफी संभलकर वाहन चलाना होता है। पुल पर अचानक गड्ढा सामने आने पर वाहन का संतुलन बिगड़ने का भी खतरा बना रहता है। ये सभी पुल शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित हैं। इनसे रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पुलों और सड़कों पर लगातार मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। जिन जगहों पर गड्ढे हैं, उनको दिखवाया जाएगा और सुधार कार्य कराए जाएंगे। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed