{"_id":"63d97e7875fd2616ea0f15f7","slug":"potholes-are-taking-lives-on-badaun-road-low-footpath-is-also-a-danger-bareilly-news-bly511764035-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं रोड पर गड्ढे ले रहे जान, नीचा फुटपाथ भी बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं रोड पर गड्ढे ले रहे जान, नीचा फुटपाथ भी बना खतरा
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक से बदायूं की ओर जाने वाली सड़क को फोरलेन से छह लेन बनाने की मंजूरी मिले डेढ़ साल बीत चुके हैं, लेकिन बिजली के खंभे व पेड़ नहीं हटने की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। फुटपाथ नीचा होने व सड़क में गड्ढों के चलते होने वाले हादसों में लोग आएदिन जान गंवा रहे हैं। सोमवार दोपहर सड़क से फुटपाथ पर पहिया उतरने के कारण गिरे बाइक सवार के ऊपर से ट्रक गुजर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लाल फाटक-बदायूं मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 26 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इस सड़क की लंबाई 4.3 किमी है, लेकिन चौड़ाई काफी कम है और सड़क की दशा भी काफी खराब है। लाल फाटक से आगे बढ़ते ही सड़क पर गड्ढे शुरू हो जाते हैं। पिछले दिनों कराया गया पैचवर्क उखड़ने लगा है। फुटपाथ भी सड़क की तुलना में काफी नीचा है। पुलिया के चौड़ीकरण के लिए मिट्टी खोदकर सड़क पर डाल दी गई। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और निजी कंपनी के अधिकारी पेड़ों व खंभों का सर्वे कर चुके हैं, फिर भी वे हट नहीं पा रहे हैं।
लाल फाटक ओवरब्रिज पर रुका सड़क का निर्माण
लाल फाटक ओवरब्रिज की एक साइड पर आवागमन चालू है, जबकि दूसरी ओर सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो सोमवार को बंद मिला। ब्रिज पर मौजूद मजदूर ने बताया कि बीते दिनों बारिश होने से काम रोक दिया गया है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिंटर पर कुछ जगह पर पानी भी भरा हुआ है। इसके सूखने के बाद ही सड़क का निर्माण शुरू हो सकेगा। वहीं निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर सुरक्षा के इंतजाम भी नाकाफी दिखे। सड़क निर्माण वाली साइड पर एक ओर से बैरिकेडिंग खुली होने के कारण वाहन चालक उस ओर चले गए। उनको बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
----
वर्जन
बिजली के खंभे हटाने का काम दो प्रतिशत ही शेष है। पेड़ों की कटान न होने के कारण कुछ जगह कॉरिडोर क्लीयर नहीं मिल पा रहा। पेड़ कटने के बाद बिजली के बाकी खंभों को भी हटवा दिया जाएगा। - अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
पेड़ों को काटने का काम चल रहा है। 4.5 किमी एरिया में करीब छह हजार पेड़ हैं, जिनको काटा जाना है। इसी वजह से समय लग रहा है। जितने पेड़ों को काटा जाना है, उससे दोगुने पौधे भी रोपे जा रहे हैं। - समीर कुमार, डीएफओ