फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Posted objectionable photos after breaking the relationship, report filed

Bareilly News: रिश्ता तोड़ने पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Posted objectionable photos after breaking the relationship, report filed
बरेली। दो युवतियों को रिश्ता ठुकराना महंगा पड़ गया। उनको बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोपी दोनों को घर से उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों मामलों में इज्जतनगर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फरीदापुर चौधरी मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता पीर बहोड़ा निवासी तस्लीम के साथ तय हुआ था। बाद में पता लगा कि तस्लीम नशे का आदी है तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से तस्लीम उसका भाई कासिम बेटी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर टिप्पणी कर रहे हैं। बेटी को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनका परिवार मानसिक तनाव में है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती का रिश्ता बारादरी थाने के मोहल्ला कांकारटोला निवासी इरफान से तय हुआ था। बाद में मालूम हुआ कि इरफान पहले शादीशुदा है। इस पर उसने रिश्ता तोड़ दिया। मंगनी में दिए गए 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और अन्य सामान वापस मांगा। तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इरफान, सुबहान, शोएब, फरहा, महनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed