{"_id":"5e3eec9e8ebc3ee60858b716","slug":"postal-department-set-a-record-for-opening-more-than-1-35-lakh-accounts-in-a-day-bareilly-news-bly395100590","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने एक दिन में 1.35 लाख से ज्यादा खाते खोलने का बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने एक दिन में 1.35 लाख से ज्यादा खाते खोलने का बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
indian post
- फोटो : indian post
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपका बैंक-आपके द्वार’ के तहत एक ही दिन में आईपीपीबी के 135583 खाते खोलकर डाक विभाग ने नया कीर्तिमान बना दिया है। डाक सेवा के सहायक निदेशक सर्वेश कुमार ने बताया कि एक से सात फरवरी तक साप्ताहिक अभियान चलाकर डाक विभाग की सेवाओं की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही, डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ने की पहल की गई।
सात फरवरी को बरेली परिक्षेत्र के बरेली, खीरी, हरदोई, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर डाक मंडलों में एक दिन में 135583 खाते खोले गए। इनमें सर्वाधिक खाते युवाओं, किसानों और महिलाओं के हैं। अभियान पोस्ट मास्टर जनरल संजय सिंह के निर्देशन में चला। छह फरवरी की रात 12 बजे से खाते खोलने की कवायद शुरू हुई थी, जो सात फरवरी की रात 12 बजे तक जारी रही। अभियान में करीब 4100 मोबाइल फोन और कंप्यूटर का प्रयोग किया गया।