फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Post mortem report confirms animal attack, three teams engaged in monitoring

Bareilly News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के हमले की पुष्टि, निगरानी में लगी तीन टीमें

Thu, 28 Mar 2024 05:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms animal attack, three teams engaged in monitoring
- संडा गांव के पास गेहूं के खेत में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने का मामला
विज्ञापन


- गांव सेमपुर में बाघिन व शावक की सूचना पर जमा हुए ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/ न्यूरिया। न्यूरिया के गांव संडा के बाहर गेहूं के खेत में मिले युवक के क्षत-विक्षत शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के हमले की पुष्टि हुई है। हालांकि जानवर बाघ था या कोई अन्य, इसका पता नहीं चला है। वन विभाग ने जानवर की निगरानी को तीन टीमें लगाई हैं। बाघ की मौजूदगी का पता चलने पर पिंजरा लगाया जाएगा। बेहोश करने की अनुमति भी मांगी गई है।

थाना न्यूरिया के गांव सेमपुर निवासी राधेश्याम का 19 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार सोमवार को होली खेलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे घर से 500 मीटर दूर स्थित गांव संडा के खेत पर जानवरों से फसल की रखवाली करने गया था। मंगलवार को उसका शव मिहीलाल के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाघ के हमले में युवक की मौत की बात कही थी। वन विभाग ने इस बात से इन्कार किया था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की बात सामने आई। इसको लेकर वन विभाग भी सतर्क हो गया है। न्यूरिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर की ओर से खाए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर मनीष सिंह ने बताया कि निगरानी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। बाघ की मौजूदगी मिलने पर पिंजरा लगाया जाएगा। बेहोश करने की अनुमति भी मांगी गई है।

-
बाघिन और शावक देखे जाने से दहशत

ग्राम सेमपुर निवासी मुकेश कुमार और उनके परिजन सुबह करीब आठ बजे गन्ने के खेत में छिलाई कर रहे थे। पड़ोस में हरनंदन के गेहूं के खेत के किनारे बाघिन व शावक देखकर ग्रामीण डर गए। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बाघिन अपने शावक के साथ गांव से 300 मीटर की दूरी पर रोहित के गन्ने के खेत में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed