{"_id":"5d45f5328ebc3e6ce212afa9","slug":"positive-news-bareilly-news-bly371090452","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम है एसओ जावेद खान पर कांवड़ियों के दिल में भी इनकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम है एसओ जावेद खान पर कांवड़ियों के दिल में भी इनकी पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। धर्म के नाम पर अब आमतौर पर लोगों को बांटने की ही कोशिश की जाती है लेकिन इस माहौल में भी कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो सौहार्द की मिसाल बन जाता है। ऐसी ही एक मिसाल भमोरा के एसएचओ जावेद खान थाने की परंपरा के मुताबिक भगवान शिव का पूरी आस्था के साथ जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करके पेश की। अब पूरे इलाके में एसएचओ की तारीफ में कसीदे काढ़े जा रहे हैं।
भमोरा थाने में स्थित शिव मंदिर के बाहर सावन के महीने में हर साल इलाके के लोग कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं। भंडारे से पहले विधि विधान से यहां शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है, परंपरा के मुताबिक इस दौरान सारा पूजापाठ थाना प्रभारी ही करते हैं। चूंकि भमोरा के थाना प्रभारी इस सावन में जावेद खां हैं लिहाजा इस बार जब भंडारे का आयोजन का समय आया तो पूजापाठ कराने को लेकर लोग असमंजस में पड़ गए। आपस में राय-मशवरा करने के बाद सीओ के हाथों पूजा पाठ कराने का निर्णय लिया गया, लेकिन शनिवार किसी कारणवश सीओ भी यहां नहीं पहुंच पाए तो लोग और किकर्तव्यविमूढ़ होने की स्थिति में आ गए।
थानाध्यक्ष जावेद खां को जब इसकी जानकारी मिली तो वह खुद ही आगे आए और लोगों से बातचीत कर सालों से चली आ रही परंपरा को जारी रखने को कहा। इसके बाद मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने उन्हीं से पूरे विधिविधान से शिवलिंग की पूजाअर्चना कराकर भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। जावेद खान ने ही इसके बाद शिवजी का भोग लगाकर कांवड़ियों को प्रसाद ग्रहण कराया। इसकी चर्चा आसपास के क्षेत्र में फैली तो लोगों ने एसएचओ की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
फोटो- पूजा आर्चना करते एसओ भमोरा ।