फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Posing as an agent of a finance company, stopped the vehicle and beat up devotees in the middle of the road.

Bareilly News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट बन रोकी गाड़ी, बीच सड़क पर श्रद्धालुओं को पीटा

Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Posing as an agent of a finance company, stopped the vehicle and beat up devotees in the middle of the road.
आंवला। फरीदपुर से मनौना धाम दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सरेराह पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रायपुर हंस निवासी वीर प्रताप सिंह के अनुसार रविवार शाम वह परिवार व दोस्तों के साथ पिकअप गाड़ी में सवार होकर मनौना धाम के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे पुरैना तिराहे पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने हाथ का इशारा देकर गाड़ी को रुकवा लिया और खुद को फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर गाड़ी के कागज मांगे और किस्त जमा न होने की बात कही तो उन्होंने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों-एजेंटों की मोबाइल फोन पर बता करा दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में वीर प्रताप सिंह गाड़ी लेकर मनौना धाम की ओर चल लिए।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उनकी गाड़ी दोबारा रोक ली। सरेराह गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई लगा दी। गाड़ी में बैठीं महिलाएं भी मौके पर आ गईं। आरोपियों से मारपीट बंद करने की गुहार लगाने लगी। बीच सड़क पर हुई इस घटना से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात उरला गांव निवासी लवी ठाकुर, द्वारिका पुरम कॉलानी के दिपांशु ठाकुर, नगरिया निवासी नितिन, ताड़गंज निवासी भूरा पहलवान व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed