फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pond's boundary wall collapsed in the rain.

Bareilly News: बारिश में गिरी तालाब की चहारदीवारी

Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pond's boundary wall collapsed in the rain.
नवाबगंज। कस्बे में रविवार को हुई बारिश से कई मोहल्लों और मार्गों पर जलभराव हुआ। इससे आवागमन में परेशानी हुई। मोहल्ला याकूबपुर में तालाब की चहारदीवारी गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला चाणक्यपुरी के रामकिशोर और संजीव कुमार ने बताया कि पांच साल पहले बनी पुलिया को नगरपालिका ने एक फुट ऊंचा कर दिया है। इससे पानी का निकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है और बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। नगरपालिका ने जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की है, जिससे लोगों को हमेशा परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण बीजामऊ रोड पर मोहल्ला याकूबपुर में नगरपालिका की ओर से लाखों रुपये की लागत से बन रहे तालाब की चहारदीवारी गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। एक माह पहले इसी तालाब की चहारदीवारी के पास मिट्टी पाट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक दीवार समेत तालाब में गिरकर घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन से क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत और नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। सूचना मिलने पर नगरपालिका परिषद के लिपिक कैलाश यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
हो सकता है बारिश के कारण मिट्टी के कटने के साथ दीवार गिर गई हो। उसे दोबारा बनवा दिया जाएगा लेकिन पहले जांच कराई जाएगी। दीवार गिरने के कारण का पता लगाया जाएगा। ---- आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed