{"_id":"665e64e8aa8c1c5d4d033264","slug":"pond-soil-sold-to-contractor-aquatic-animals-die-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102218-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी तालाब की मिट्टी ठेकेदार को बेची, जलीय जीवों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी तालाब की मिट्टी ठेकेदार को बेची, जलीय जीवों की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। बीजामऊ गांव में सरकारी तालाब की मिट्टी को ग्राम प्रधान ने ठेकेदार को बेच दी। इससे तालाब में सैकड़ों कछुए और मछलियाें की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को तालाब पर पहुंचकर जमकर प्रर्दशन किया। बाद में ग्रामीणों ने डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बीजामऊ गांव में 46 बीघा का सरकारी तालाब है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब में जलीय जीव रहते हैं। गांव में सतनामी समाज, जयगुरुदेव व अन्य धार्मिक लोग रहते हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने ठेकेदार से मिलकर सरकारी तालाब की भूमि को उसके हाथ बेंच दी है। अब तक सैकड़ों ट्रक मिट्टी का खुदान हो चुका है।
मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को एसडीएम गोविंद मौर्य ने तहसीलदार रजनीश सक्सेना और हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच के आदेश दिए हैं। मौके पर ग्राम प्रधान अभिलेख नही दिखा सके तो तहसीलदार ने मिट्टी का खुदान रुकवा दिया। इस मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने तालाब पर पहुंचकर प्रर्दशन किया। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू, अनेकपाल, मुनेंद्र कुमार, सुरजीत, ओमकार, नवरतन, दुरवेश कुमार, हरवंश कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस मामले में ग्राम प्रधान को दो दिन का समय दिया गया है। यदि वह अभिलेख नही दिखा पाये तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी तालाब से मिट्टी का खुदान कराना गलत है।
- गोविंद मौर्य एसडीएम नवाबगंज