फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Politics in the name of religion is not in the interest of the country: Acharya Pramod Krishnam

देश हित में नहीं है धर्म के नाम पर राजनीति : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Politics in the name of religion is not in the interest of the country: Acharya Pramod Krishnam
आचार्य प्रमोद कृष्णम
प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

बरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि देश में राजनीति भयानक रूप लेती जा रही है। अलग तरह का माहौल बनाया जा रहा है। मूल्यों को छोड़कर धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, जो देश हित में नहीं है।

आचार्य प्रमोद यहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। कहा, राजनीति में धर्म तो हो सकता है लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति नहीं हो सकती है। पिछले दिनों हरिद्वार की धर्म संसद में जो कुछ कहा गया वह ठीक नहीं है। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की गई, लेकिन तब भाजपा खामोश रही और अब टिप्पणी करने वाले कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया है। एक सवाल के जवाब में कहा, प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, विजय मौर्य, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, पारस शुक्ला, प्रभात गिरि गोस्वामी, कादिर खान, सरवत हुसैन हाशमी, आबिद रजा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed