{"_id":"aff3807d8f6a964256299c4096ebd65b","slug":"politics-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेग के पारिवारिक कार्यक्रम से दूर रहे नसीमुद्दीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेग के पारिवारिक कार्यक्रम से दूर रहे नसीमुद्दीन
बरेली
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार शाम दो परस्पर विरोधी पार्टियाें के दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और आजम खां मौजूद थे। नगर विकास मंत्री बसपा विधायक सुल्तान बेग की भतीजी की सगाई में शामिल होने आए थे जबकि सिद्दीकी केवल पार्टी कार्यक्रम के लिए आए थे। वे अपने विधायक के किसी पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह से अनभिज्ञ थे। हालांकि उन्हाेंने बातचीत में यह साफ कर दिया कि वे ऐसे किसी कार्यक्रम में जाना पसंद नहीं करते हैं जहां उन्हें न बुलाया जाए।
विज्ञापन
देर शाम विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुल्तान बेग उनकी पार्टी के विधायक हैं। सपा में जाने की अटकलाें को लेकर वे व्यक्तिगत तौर पर सफाई दे चुके हैं। जहां तक सवाल बेग की भतीजी के कार्यक्रम को लेकर है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वे आंवला में मंगलवार को प्रस्तावित सभा में भाग लेने आए हैं। उनका कहना है कि वे ऐसे कार्यक्रमों से परहेज रखते हैं जहां बदमिजाज जनप्रतिनिधि मौजूद होते हैं। इससे कार्यक्रम का मजा किरकिरा हो जाता है। साथ ही आयोजनकर्ता को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
27 को होगा आंदोलन
राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीक ी ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। किसान परेशान है। गन्ना भुगतान हुआ नहीं है। इन सभी मुद्दों को लेकर संगठन 27 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयाें पर धरना प्रदर्शन आयोजित करेगा। सिद्दीकी ने बताया कार्यक्रम में मीडिया के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। बरेली मंडल में धरना प्रदर्शन सफल बनाने को जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर आदि वरिष्ठ नेताआें से विचार विमर्श किया। इस मौके पर उनके पुत्र अफजाल सिद्दीकी तथा रमेश सागर, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आंवला में सभा आज
नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को आंवला में एक सभा को संबोधित करेंगे जिसमें आंवला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। बताया जाता है कि पार्टी ने अपने सक्रिय पदाधिकारी अगम मौर्य को इस सीट से प्रत्याशी बनाने का मन बनाया है।