फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   politics

पंचायत चुनाव में नेता अपनों के लिए देंगे परीक्षा

Sat, 03 Oct 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 03 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत चुनाव में नेता अपनों के लिए परीक्षा देंगे। राजनीति में उभार के लिए कोई अपने बेटे को तो कोई अपनी बेटी को चुनाव लड़ा रहा है। किसी ने बहन, भाई और भतीजे को चुनाव मैदान में उतारा है। लगभग एक दर्जन जिला पंचायत वार्ड इस चुनाव में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भगवत सरन गंगवार ने अपने बेटे अतुल गंगवार को नवाबगंज ब्लाक के वार्ड क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड संख्या चार से चुनाव मैदान में उतारा है। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव अपनी बेटी डॉ. मनोरमा यादव को जिला पंचायत के वार्ड संख्या 39 से चुनाव लड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद के वार्ड 41 से वीरपाल सिंह के भतीजे विनोद यादव और वार्ड 43 से बहू कंचन यादव का चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। आंवला के विधायक धर्मपाल सिंह ने भी अपने बेटे प्रशांत को जिला पंचायत चुनाव के जरिए राजनीति प्रवेश की पहल की है। वह वार्ड 34 से भाजपा के प्रत्याशी हैं। फरीदपुर के विधायक सियाराम सागर अपने बेटे विशाल सागर को वार्ड 55 से जिला पंचायत चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। वह पहले भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। विशाल सागर की पत्नी कल्पना सागर वार्ड 49 से प्रत्याशी होंगी। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने तो अपनी बहन कमलेश कश्यप को वार्ड 46 से भाजपा प्रत्याशी बनवा दिया है। मीरगंज के बसपा विधायक सुल्तान बेग अपने भतीजे की बहू तरन्नुम निशा को बहेड़ी ब्लाक क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 से चुनाव लड़वा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव अपनी पत्नी के साथ ही बेटे को भी चुनाव लड़वाने की तैयारी में हैं। उनकी पत्नी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सरोज यादव वार्ड 53 से और उनका बेटा अमितराज सिंह वार्ड 52 से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. श्याम बिहारी लाल ने अपने भाई की पत्नी सोनम को वार्ड 57 से चुनाव मैदान में उतारकर अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई है। वहीं, फरीदपुर के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह वार्ड 55 से अपने बडे़ भाई किशनलाल सागर और वार्ड 49 से अपनी पत्नी सुनीता सिंह को जिला पंचायत का चुनाव लड़ा रहे हैं। सपा नेता अरविंद यादव अपनी पत्नी कल्पना यादव को और शुभलेश यादव अपनी मां माहेश्वरी यादव को वार्ड 48 से चुनाव लड़वाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed