फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Politicians officials lashed plenty

अफसरों पर खूब बरसे नेता लोग

Sat, 07 May 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 07 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल और डीएम गौरव दयाल की मौजूदगी में हुई जिला योजना की बैठक में जनप्रतिनिधियों, सदस्यों और विभिन्न विभागों के अफसरों में हल्की नोकझोंक की स्थिति बनी। वन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि हर साल लगाए जाने वाले 10 फीसदी पौधे भी नहीं बच पाते तो डीएफओ धर्म सिंह यादव ने तुरंत इसका प्रतिवाद किया। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी पौधे जीवित रहते हैं। इस पर वीरपाल ने कहा कि चलो दिखाओ। थोड़ा तल्ख लहजे में डीएफओ बोले- चलिए दिखवा दूंगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और नवाबगंज के विधायक भगवतसरन गंगवार के निशाने पहले पहले जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामतेज यादव रहे। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के कार्यक्रमों में किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाते। इसके बाद महाप्रबंधक दुग्धशाला को दुग्ध विकास केंद्रों के न चलने पर आड़े हाथ ले लिया। कहा कि किसानों से 40 रुपये लीटर वाला दूध 27 रुपये में खरीदकर 13 रुपये प्रति लीटर बचाते हो फिर भी सिस्टम ठीक से नहीं चल रहा। दुग्ध मंत्री से पैसा दिलाया था, उसका क्या किया। फिर प्रभारी मंत्री से मुखातिब होकर बोले- यहां तो ऐसा है कि जिसने फैक्ट्री लूट ली, उसको ही जांच दे दी जाती है। बड़े-बड़े घपले हैं। नलकूप के एक्सईएन को भी गंगवार ने आड़े हाथ लिया। पूछा- कितने नलकूपों में स्टार्टर लगे है। जवाब मिला- सभी में, तो बोले कहीं देखने भी जाते हो। एक्सईएन अपने निरीक्षण वाले नलकूपों के गांव गिनाने लगे। इस बीच आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने पूछ लिया- आंवला में कितने नलकूप खराब हैं। एक्सईएन ने 10 यांत्रिक और 15 विद्युत खराबी की संख्या गिनाई। पूछा- आंवला में कितने नलकूप हैं तो वह नहीं बता पाए। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल और आंवला विधायक धर्मपाल ने नलकूपों का विद्युत कनेक्शन न होने का मुद्दा उठाया। एक सदस्य ने कहा कि लाइनमैन बिना पैसे लिए कनेक्शन दिलाने को तैयार नहीं होते तो डीएम ने कहा दिखवा लेंगे। उन्होंने एक्सईएन से कनेक्शन के लिए लंबित लोगों का ब्यौरा मांगा। आंवला विधायक ने तहसीलों में किसानों के मुआवजे का पैसा पड़े होने की बात कही तो डीएम ने इससे इंकार किया। सीडीओ ने कहा कि जिनके खाते गलत थे, हो सकता है कि उनका पैसा रह गया हो, दिखवा लेंगे। डीएम ने एक्सईएन नहर और एक्सईएन नलकूप से सत्याप कराने के लिए सारे तालाबों की सूची मांगी, जिन्हें पानी से भरना था। जिला पंचायत सदस्य इकबाल सिंह ने बेमौसम धान की फसल लगाने से भूजल संकट की समस्या उठाकर इसके समाधान का सुझाव रखा। सुधीर यादव ने जिला पंचायत के सारे सदस्यों को 10-10 हैंडपंप देने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने अफसरों से कहा कि जनप्रतिनिधियों को योजनाओं से लगातार जोड़े रहें।
विज्ञापन



इंसेट...
फोन न उठाने पर घिरे बीएसए
जिला योजना की बैठक में सुधीर यादव ने बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान के फोन न उठाने का मामला उठाते हुए कहा कि तमाम जनप्रतिनिधियों और शिक्षक प्रतिनिधियों की शिकायत रहती है कि बीएसए कभी सीयूजी फोन रिसीव नहीं करते। करते भी हैं तो समस्या सुनकर महत्व नहीं देते। इस बीएसए ने जवाब में कहा- पांच सौ काल रोजाना आती हैं, टायलेट में होते हैं तो रिसीव नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed