{"_id":"5e52d2c88ebc3ef38359c4ea","slug":"political-consciousness-aroused-in-students-through-model-election-bareilly-news-bly397107820","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘माडल चुनाव’ के जरिए छात्रों मेें जगाई राजनीतिक चेतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘माडल चुनाव’ के जरिए छात्रों मेें जगाई राजनीतिक चेतना
विज्ञापन
संगोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘भारत के भविष्य का नेतृत्व’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन, छात्रा निधि सिंह को चुना गया युवा मेयर
विज्ञापन
बरेली। बदलते दौर में देश तभी आगे बढ़ सकता है जब युवाओं में नेतृत्व क्षमता हो। इसके लिए युवाओं में राजनैतिक चेतना का संचार जरूरी है। राजनीति के साथ ही उनमें सामाजिक मूल्यों और प्रशासनिक-आर्थिक ज्ञान व दक्षता का भी विकास होना चाहिए, ताकि देश को एक अच्छा नेतृत्व मिल सके। यह बातें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे और आखिरी दिन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने कहीं।
लीडरशिप आफ न्यू इंडिया विषय पर विशेषज्ञों ने युवाओं को नीति निर्माण, सामाजिक सरोकार, राजनैतिक प्रबंधन तथा भारतीय राज व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान चुनाव मॉडल के जरिए छात्रों में राजनैतिक चेतना जगाने का प्रयास किया गया। युवाओं ने बरेली के लिए विकास के मुद्दे तय किए, जिसके आधार पर उनको अन्य प्रतिभागियों ने वोट किए।चुनाव में छात्रा निधी सिंह को बरेली का युवा मेयर चुना गया। चुनाव विश्लेषक तथा रणनीतिकार सागर विश्नोई ने सभी छात्रों को चुनावी प्रबंधन के बारे में बताया और राजनीति में करियर बनाने के तरीके बताए। कार्यशाला के शैक्षणिक सहयोगी गुजरात के वडोदरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड गवर्नेंस को बनाया गया है। इस दौरान महिला नेतृत्व पर कार्य करने वाली कांक्षी ने कहा कि युवाओं खासकर छात्राओें को राजनीतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। आज कई प्रदेशों में महिला नेता मुख्यमंत्री तक बन चुकी हैं।
बरेली कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर वंदना शर्मा ने कहा कि गांधीजी भी भारत में महिलाओं की बराबर भागीदारी की बात करते थे। आलोक प्रकाश ने सामाजिक उद्यमिता के मॉडल को समझाया और प्रतिभागियों से ही कई सामाजिक और बिजनेस प्लान बनवाए। प्रोफेसर विनय ऋषिवाल ने तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के बढ़ते कदम और भारतीय राज व्यवस्था पर अपना व्याख्यान दिया। इस अवसर पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय, इंवर्टिस विश्वविद्यालय, लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आदि के छात्र उपस्थिति रहे।