फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

विधायक समर्थक को धमकी..तुम बहुत बड़ी भूल कर रहे हो गुरु

Wed, 14 Apr 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
political
political
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख पवन गुप्ता और सदर विधायक योगेश वर्मा के बीच हुए झगड़े के बाद ऑडियो वायरल करने की होड़ लगी है। दो दिन पहले विधायक द्वारा एक व्यक्ति को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को दो ऑडियो क्लिप वायरल किए गए हैं। इनमें निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विधायक समर्थक को धमकी दे रहे हैं कि तुम बहुत बड़ी भूल कर रहे हो गुरु..।
विज्ञापन

भाजपा के अंदर मचे घमासान और गुटबाजी के मामले सोशल मीडिया के जरिए बाहर आने लगे हैं। राजनीतिक वर्चस्व की जंग में अनुशासित मानी जाने वाली पार्टी में सामाजिक मर्यादाएं तार-तार की जा रही हैं। वायरल क्लिप में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने सदर विधायक के खास समर्थक हरीश वर्मा से बातचीत कर पहले सहयोग मांगा। इसके बाद दूसरी क्लिप में वह विधायक समर्थक को धमकी भरे अंदाज में समझाते नजर आ रहे हैं। पवन ने हरीश से विधायक से मिलाने की मदद मांगी। कहा कि विधायक हमारा फोन नहीं उठा रहे हैं, तुम उनसे बात करा दो। इसके बाद उन्होंने कहा कि हरीश तुम अपनी जिंदगी में बहुत बड़ी भूल कर रहे हो गुरु। तुम्हारा फोटो है। तुमने हमारे भतीजे पर हाथ उठाया। इस पर हरीश ने कहा कि हम उसको पहचानते नहीं होंगे, उसने पहले विधायक पर हाथ उठाया था। फिर निवर्तन प्रमुख ने कहा कि चुनाव न लड़िबा, लेकिन देखब कितनी गुंडई तुमरे अंदर भरी है। इसके बाद हरीश से कहा कि सारे तुम्हारे खिलाफ लगे हैं, तुमका फाड़ के फेंक देइहै. जौन दिन हम हाथ हटाय दिया। सारे तुम्हारे पीछे लगे हैं, पड़री के सारे लोग तुम्हरे पीछे लगे हैं। तुमरी औकात बदल जाएगी। फिर प्रमुख ने कहा कि तुम उसके पास से चले जाओ, अब भी तुमरा कुछ काम नहीं बिगड़ा है। विधायक तुमरा कुछ नाई कर पइहैं।
विज्ञापन

-
पहला आडियो नामांकन वाले दिन का है, तब निवर्तमान प्रमुख ने सही ढंग से बात की। इसके बाद नामांकन वापसी वाले दिन नकहा ब्लॉक में हुए झगड़े बाद प्रमुख ने फोन कर विधायक का साथ देने को लेकर डराया-धमकाया। उन्होंने विधायक का साथ छोड़ने के लिए कहा। हालांकि इस मामले की कहीं शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरीश वर्मा, पूर्व प्रधान/विधायक समर्थक
-
हरीश वर्मा पहले हमारे साथ था, लेकिन बाद में वह विधायक का समर्थक बन गया। नकहा ब्लॉक में झगड़े वाले दिन हरीश ने हमारे भतीजे के ऊपर हाथ उठाया था। इसलिए हमने हरीश को फोन कर ऐसी गलती दोबारा न करने के लिए समझाया था। धमकाने का आरोप निराधार है।

-पवन गुप्ता, निवर्तमान प्रमुख
-
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता हमारे समर्थकों को डरा-धमका रहे हैं। आडियो क्लिप इस बात का सुबुत है कि वह हमारे समर्थकों को हमारा साथ छोड़ने के लिए उकसा रहे हैं।
-योगेश वर्मा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed