फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

पुलिस माहौल बिगाड़ने की साजिश के मास्टर माइंड रिजवान को लेगी रिमांड पर

Sat, 18 Jan 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
political
संसाधन जुटाने में मददगार स्थानीय नेता भी निशाने पर
विज्ञापन

बरेली। आजाद इंटर कॉलेज में धरना-प्रदर्शन की आड़ में शहर का माहौल खराब करने की साजिश रचने वाले उत्तराखंड निवासी रिजवान को पुलिस अब रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोर्ट में आवेदन किया जाएगा। उसके मोबाइल से जानकारी जुटाकर स्थानीय मददगारों की भी पहचान की जा रही है।
आजाद कॉलेज में हंगामे को लेकर पुलिस ने दो तरीके की कार्रवाई की थी। कॉलेज के चौकीदार तौफीक अहमद की ओर से पुलिस ने रिजवान समेत 25 लोगों को नामजद और करीब दो सौ लोगों की भीड़ के खिलाफ बारादरी थाने में जबरन कॉलेज में घुसकर धार्मिक उन्माद फैलाने, हंगामा करने, विरोध पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की। यह अलग बात है कि बवाल की आशंका से डरी पुलिस ने रिपोर्ट होने की बात सार्वजनिक न करके शुक्रवार रात तक छिपाए रखी। वहीं दूसरी कार्रवाई नौ लोगों पर शांतिभंग में की और मुख्य आरोपी रिजवान को जेल भेज दिया, जबकि बाकी आरोपियों को जमानत दे दी गई थी। पुलिस अब रिजवान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके उत्तराखंड से बरेली आकर धरने में शामिल होने की सही वजह जानने के साथ ही उसके लिंक की भी जांच की जा रही है। पुलिस उसकी फेसबुक आईडी और अन्य जरियों से इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि कहीं उसका किसी प्रतिबंधित या राष्ट्रविरोधी संगठन से तो ताल्लुक नहीं है। उत्तराखंड पुलिस से संपर्क करके कराई गई जांच में रिजवान का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। वह एग्रीकल्चर से एमबीए बताया जा रहा है और किच्छा के पास उसका बड़ा कृषि फार्म है। उसका एक भाई डॉक्टर बताया जा रहा है। पता लगा है कि पिछले दिनों किच्छा में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन में भी वह आगे रहा था। केस में आगे की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए कोर्ट से रिजवान की रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन

बरेली में रिजवान के मददगारों पर भी पुलिस की नजर है। सैलानी की एक मस्जिद में लंबे समय से रह रहे दूसरे जिले के शख्स ने आजाद इंटर कॉलेज में टेंट और अन्य संसाधन जुटाने में रिजवान की मदद की थी। वहीं ओवेसी की पार्टी से जुड़े एक शख्स की भी जांच की जा रही है, उसने भी रिजवान की मदद करके माहौल खराब करने की कोशिश की थी। इन लोगों के नाम मुकदमे में भी शामिल हैं, पुलिस माहौल ठंडा होने के बाद इन्हें उठाकर पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपियों को की हिमायत में आए और वरिष्ठ अधिकारियों को सिफारिश की कॉल करने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed