फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

हाथ में भारत का झंडा, मुंह में पाकिस्तान नहीं चलेगा: रजनीकांत

Mon, 13 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
political
सीएए के समर्थन में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सभा कर निकाली रैली
विज्ञापन

सर्दी में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट में घुसा हुजूम

बरेली। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए जनजागरण पदयात्रा और सभा आयोजित कर कहा कि विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है। इससे एक वर्ग विशेष में जानबूझकर डर पैदा कर अलगाववाद और अस्थिरता का माहौल बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि हाथ में भारत का झंडा, हाथों में डंडा और मुंह में पाकिस्तान, अब यह नहीं चलेगा, जो लोग जिन्ना वाला भारत मांग रहे हैं वे पाकिस्तान चले जाएं। हिंदुस्तान में जिन्ना वाली आजादी कभी नहीं मिलेगी।
रविवार की दोपहर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान से एनआरसी और सीएए के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली गई। इससे पहले हुई सभा में मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली में जो दंगे हुए उसमें किसका हाथ है, सबको पता है। कांग्रेस, केजरीवाल, सपा और वामपंथी पार्टियाें ने देश में दंगा भड़काने का काम किया है। ये पार्टियां देश को गुमराह करने का काम करती हैं, एक वर्ग में जानबूझकर डर पैदा किया जा रहा है, जबकि किसी की नागरिकता नहीं जाएगी और ना ही कोई निकाला जा रहा है। भाजपा ने घुसपैठियाें के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि जो देश में अराजकता और हिंसा फैलाएगा उन पर सख्त कार्रवाई होगी। विपक्षी छात्रों का भविष्य खराब करने पर तुले हैं। उन्होंने साफ किया कि यह विचारधारा की लड़ाई नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों की लड़ाई है। बहार से आए पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय को भारतीयता नागरिकता देकर मोदी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। इन पर हुए अत्याचारों को स्वार्थवश कांग्रेस ने कभी नहीं देखा।
विज्ञापन

बाद में प्रदर्शनकारियों ने एडीएम सिटी महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले गेट में घुसने को लेकर धक्कामुक्की भी हुई। भीड़ ने बेरीकेडिंग गिरा दी, इसलिए सुरक्षा कमियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक धर्मपाल सिंह, पप्पू भरतौल, केसर सिंह, श्याम बिहारी, बहोरनलाल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, हरेंद्र यादव, शिवप्रताप सिंह, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, सुदेश अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा, केके चंदानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed