फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

जुमे को 786 लोगों के साथ गिरफ्तारी देंगे तौकीर

Tue, 31 Dec 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
political
तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बोले- राष्ट्र से प्रेम करने वाले हिंदू भी होंगे शामिल, हर हाल में वापस हो सीएए
विज्ञापन

बरेली। इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल यानी आईएमसी के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने पहले अपने खिलाफ दर्ज केस वापस न लेने पर गिरफ्तारी देने का एलान किया था लेकिन अब नागरिकता कानून के खिलाफ जेल भरो आंदोलन चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को 786 लोगों के साथ गिरफ्तारी देंगे जिनमें अनुसूचित जाति के साथ राष्ट्रप्रेमी हिंदू भी शामिल होंगे।
मौलाना तौकीर ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि नागरिकता कानून देश को नुकसान पहुंचाने वाला है जो देश पर बोझ बनेगा। जो देश अपने यहां अल्पसंख्यक हिंदुओं को परेशान कर रहे हैं तो उन्हें आंखों में आंखें डालकर हुकूमत रोके। जिन्हें नागरिकता दी जाएगी, उनके खाने-रहने और नौकरी के इंतजाम भी करने पड़ेंगे। पहले जरूरत देश के बेरोजगार नौजवानों को काम देने की है। फिर एनआरसी और सीएए में हिंदू और मुसलमान की बात क्यों की जा रही है। हम धर्म के आधार पर कानून के खिलाफ हैं। कहा, एनपीआर अगर सामान्य जनगणना है तो ठीक है वर्ना इसके खिलाफ भी असहयोग आंदोलन करेंगे। भीम सेना के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह और महानगर अध्यक्ष अतुल वाल्मीकि ने कहा कि सीएए का विरोध मुल्क की लड़ाई है। इसे दलित और मुस्लिम एकता के साथ सरकार के झुकने तक लड़ेंगे।  
विज्ञापन


वीरपाल भी देंगे गिरफ्तारी 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रांतीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने भी मौलाना तौकीर रजा खां के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह भी पार्टी के लोगों के साथ गिरफ्तारी देंगे। नागरिकता कानून केवल मुसलमानों के नहीं पूरे देश के खिलाफ है। मौलाना के खिलाफ जो मुकदमा हुआ वह भी गलत है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने शुूरू की स्थिति से निपटने की तैयारी
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के एलान के बाद अफसरों ने स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मौलाना तौकीर ने 13 दिसंबर को तकरीर की थी जिस पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस वापस न लेने पर उन्होंने 20 दिसंबर को जुमे पर मार्च करने की घोषणा की लेकिन फिर इस्लामिया ग्राउंड पर सभा के बाद डीएम को वहीं ज्ञापन दे दिया। इसके बाद का जुमा शांति से गुजरा लेकिन अब फिर तौकीर ने गिरफ्तारी देने का एलान कर दिया है। अफसर इस नई स्थिति पर चौकन्ने हो गए हैं। स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed