{"_id":"5e010f8d8ebc3e87a8206041","slug":"political-bareilly-news-bly3892130131","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में जीत से कांग्रेसी गदगद, जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में जीत से कांग्रेसी गदगद, जश्न मनाया
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रिया बोलीं- झारखंड में अब आम जनता की सरकार होगी
बरेली। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को मिले बहुमत पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। जिला और महानगर कार्यालय पर एकत्र पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
महानगर कांग्रेस के बाग ब्रिगटान स्थित कार्यालय पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि झारखंड की जनता ने कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत देकर साबित कर दिया है कि अब यूपीए के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त झारखंड का निर्माण होगा और आम जनता की सरकार होगी। इससे पहले महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत को संविधान, सत्य और अहिंसा की जीत बताया। इस दौरान अब्दुल रहमान, अनुज गंगवार, कमलेश ठाकुर, राजेंद्र सागर, आतिफा कुरैशी, अवनीश बख्शी, शीरोज सैफ कुरैशी, अनीस सकलैनी, जियाउर्रहमान, मखदूम हुसैन, हरवीर सिंह बॉबी, हाजी जुबैर खान आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बियाबानी स्थित कैंप कार्यालय पर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने कहा कि गठबंधन ने सांप्रदायिकता को पीछेकर जनता के मन की सरकार बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, अजय शुक्ला, डॉ. नीतू शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अवाम के बीच कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। इस दौरान रविंद्र मिश्रा, सौरभ राठी, डॉ. मेंहदी हसन, शाकिर सकलैनी, डॉ. जकीर खान, मोहम्मद जकी, सूर्यप्रकाश सक्सेना, सैयद फरहान अली, पारस शुक्ला आदि मौजूद रहे।