फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

‘किसी धर्म या समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है कानून’

Sun, 22 Dec 2019 06:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
political
बरेली/आंवला। पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर नागरिकता कानून के खिलाफ नियोजित तरीके से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा ने कमान संभाल ली है। इसके लिए जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एनआरसी और सीएए में किसी की नागरिकता छीनने जैसी कोई व्यवस्था ही नहीं है। इससे तो नागरिकता मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने नागरिकता संशोधन बिल पर आंवला में आयोजित गोष्ठी में कहा कि कुछ शरारती तत्व भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता समझदार है, इसका उन्हें जवाब जरूर देगी। मुख्य वक्ता शिवशंकर शर्मा ने कहा है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए लोगों को भारतीय नागरिकता देना प्रस्तावित है। आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को इससे डरने की जरूरत नहीं है। विपक्ष इस पर सिर्फ राजनीति कर रहा है। विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने के लिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है। इस दौरान संजीव सक्सेना, राहुल कश्यप, हरवेंद्र यादव, प्रमोद राजपूत, दीपक भारद्वाज आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

शहर में भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने कहा कि नागरिकता कानून किसी भी धर्म या समुदाय विशेष के लिए नहीं है। साथ ही इससे किसी की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा। इसके बावजूद विपक्षी दल पूरे देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में धार्मिक आधार पर सताए गए लोगों को नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही घुसपैठिए देश से बाहर किए जाने हैं इसलिए देश मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं है। इस कानून से देश में मौजूद घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, राजबहादुर सक्सेना, विष्णु अग्रवाल, मनोज यादव आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed