फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

सीएए वापस नहीं लिया तो पूरे देश में और बढ़ेगा विरोध: अहसन मियां

Thu, 19 Dec 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन और तहरीक ए तहफ्फुज ए सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी अहसन मियां ने भी खुले तौर पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी, मुस्लिम विरोधी व इंसानियत विरोधी कानून का हम पूरी तरह से विरोध करते हैं। जब तक इस काले कानून को मरकजी हुकूमत वापस नहीं लेती तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

अहसम मियां ने कहा कि क्या इसे काला कानून नहीं कहा जायेगा, जो हमसे हमारी पहचान मांग रहा है। हमसे हिंदुस्तानी होने का सुबूत मांगा जा रहा है। ये कानून मुसलमानों को घुसपैठिए और अन्य को शरणार्थी का दर्जा दे रहा है। इससे मजहबों की दीवार खड़ी की जा रही है। शांति पूर्वक तरीके से जो लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको मेरी पूरी हिमायत है। मुल्क भर की सभी छोटी बड़ी दरगाहों, खानकाहों, तालीमी इदारों को आगे आकर सीएए की मुखालफत समेत जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ हुए ज़ुल्म का कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए। देश भर के उलेमा व सज्जादानशीन दरगाह के संपर्क में हैं। जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर मुल्क भर के सज्जादगान व उलेमा की एक बैठक दरगाह पर बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed