{"_id":"5deff1978ebc3e87dd3c7b71","slug":"political-bareilly-news-bly387473767","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहत ने पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहत ने पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अदालत के आदेश के बावजूद पत्नी और बेटी को गुजारा भत्ते की रकम न देने का आरोप लगाते हुए फरहत ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी करने की गुहार लगाई है।
फरहत नकवी ने अर्जी में कहा कि कोर्ट ने उसके पति रेहान हैदर को 16 सितंबर 15 को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी को तीन हजार रुपए और बेटी को दो हजार रुपए माहवार गुजारा भत्ता अदा करें। लेकिन 8 अप्रैल 17 से यह धनराशि अदा नहीं की गई है। कई बार गुजारे भत्ते की रकम के लिए तकादा भी किया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। अब तक वह धनराशि 60 हजार रुपए हो चुकी है। अर्जी में यह भी कहा गया कि रेहान हैदर जानबूझ कर गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं। यह न्यायालय के आदेश की अवमानना है। इसलिए यह जरूरी है कि रेहान के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया जाए। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है। ब्यूरो