{"_id":"5dd1a2b48ebc3e547d5425aa","slug":"political-bareilly-news-bly38445453","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जिला और शहर अध्यक्ष तलाशने पहुंचे कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जिला और शहर अध्यक्ष तलाशने पहुंचे कांग्रेस नेता
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांग्रेस ने बरेली समेत सभी जिलों में मजबूत और सक्रिय संगठन तैयार करने के लिए नए सिरे से अध्यक्षों का चयन शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे और प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर ने रविवार को यहां कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। अलग-अलग विभिन्न गुटों से मुलाकात कर संभावित नाम और दावेदारों पर खुलकर चर्चा की।
रविवार को पूरे दिन कांग्रेस संगठन में गहमागहमी बनी रही। शहर और जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे और प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर के सामने अपनी ताकत का एहसास कराने में पीछे नहीं रहे। लोक निमाण विभाग के अतिथि गृह में दोनों वरिष्ठ नेताओें ने सभी को समुचित समय दिया और पूरी बात सुनी। इन नेताओं ने आम सहमति से अध्यक्षों के नाम पर राय मांगी। कांग्रेसजनों ने अपनी ताकत का एहसास अपने-अपने अंदाज और आंकड़ों के साथ किया। एक बड़ा जुलूस नेहरू युवा केंद्र से पहुंचा। इससे अतिथि गृह परिसर में भीड़भाड़ ज्यादा हो गई। किसी तरह भुल्लर ने उन्हें शांत किया। कहा, सभी लोग शांतिपूर्वक ढंग से अपना पक्ष रखें। इससे पहले नेहरू युवा केंद्र पर कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, कौशल अग्रवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी जेसी पालीवाल आदि ने जोश भरा। यहां से कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गेस्ट हाउस पहुंची।
गेस्ट हाउस पहुंचे तमाम दावेदार परिसर में गुटों में बैठे, उनको एक-एक कर बुलाया जा रहा था। इस दौरान अजय शुक्ला, रामदेव पांडे, अलाउद्दीन खां, चौधरी असलम मियां, नवाब मुजाहिद खां, दिनेश दद्दा, सुरेश गुप्ता, देवपाल सिंह चौहान, पीपी अग्रवाल, दीपक वाल्मीकि, राज शर्मा, चारू मेहरोत्रा, जुबैर अहमद, राकेश सक्सेना, सरदार हरवीर सिंह बॉबी, नीतू मेहरोत्रा आदि ने नाम सुझाए और स्थानीय संगठन की स्थिति से अवगत कराया।