{"_id":"5dcdaf938ebc3e54d76d52ee","slug":"political-bareilly-news-bly384029448","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से बोले पूर्व मंत्री- विवेचना और दरोगा को हटवा दें तो बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी से बोले पूर्व मंत्री- विवेचना और दरोगा को हटवा दें तो बेहतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने गुरुवार को एसएसपी से एक विवेचना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने के एक दरोगा की शिकायत की। कहा, दरोगा तीसरी बार नवाबगंज थाने में तैनात हुए हैं। वह पहले भी कई मामलों में विवादित रह चुके हैं, लिहाजा उनको हटा दिया जाए। विवेचना भी बदल दी जाए। एसएसपी ने विवेचना बदलने के निर्देश देकर जांच का भी आश्वासन दिया।
गंगवार ने एसएसपी को बताया कि इलाके की एक नाबालिग लड़की को एक युवक अगवा कर ले गया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी और अन्य नामजद अक्सर गांव में आते हैं। इनकी गिरफ्तारी को लड़की पक्ष दरोगा को सटीक सूचना भी देता है, लेकिन पुलिस तब पहुंचती है जब आरोपी निकल जाते हैं। थाने में तीन बार तैनाती पा चुके दरोगा ही इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्हें पक्का यकीन है कि दरोगा ही आरोपी पक्ष को सतर्क कर भगा देते हैं। दरोगा कई मामलों में चर्चित रहे हैं। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि विवेचना किसी और दरोगा से करा ली जाए। दरोगा की भूमिका की जांच का भी पूर्व मंत्री को आश्वासन दिया।