फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

सत्ता में इतनी गिरावट... सियासतदां भी हैरान

Wed, 13 Nov 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
political

भाजपा के बुजुर्ग नेताओं ने शिवसेना को दोषी बताया तो विपक्षियोें ने कहा- जनता से धोखा है यह

विज्ञापन
बरेली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने को लेकर मची खींचतान के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। भाजपा-शिवसेना ने यहां गठबंधन करके चुनाव लड़ा लेकिन सरकार बनाने के मुद्दे पर उनकी राहें जुदा हो गईं। भाजपा यहां सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई थी लेकिन बहुमत के अभाव में सरकार बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद शिवसेना अपनी धुरविरोधी कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने की कवायद में जुटी लेकिन कामयाब नहीं हुई। इसी बीच मंगलवार शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र में तेजी से बदले इस राजनीतिक घटनाक्रम से सियासतदां भी हैरान हैं। हालांकि, भाजपा के बुजुर्ग नेता इसके लिए शिवसेना को ही दोषी ठहरा रहे हैं, वहीं विपक्षी इसे जनता के साथ धोखा और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश बता रहे हैं।
शिवसेना ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा। अब सरकार के मुद्दे पर अलग होना जनादेश का अपमान और जनता के साथ धोखा है। कल तक शिवसेना कांग्रेस को गलत बता रही थी। अब सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं, राजनीति में इतनी भी गिरावट ठीक नहीं है। - राजकुमार अग्रवाल, पूर्व मेयर
विज्ञापन

शिवसेना और भाजपा मित्र थे, इन्हें मिलकर सरकार बनानी चाहिए थी। आज तक यही होता आया है कि जिसकी सीटें ज्यादा, मुख्यमंत्री भी उसी का। जब छोटे-बड़े भाई जैसी बात थी तो शिवसेना को शर्तें नहीं रखनी चाहिए थीं। दोबारा चुनाव जनभावनाओं का अपमान है। - सुभाष पटेल, पूर्व मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है, यहां न कोई स्थायी दोस्त होता है और न दुश्मन। हर पार्टी दूसरे को बेवकूफ बनाकर पुराने मामले सेटल करने में लगी है। जनता की स्थिति द्रौपदी जैसी है, पांडव जुआ में दांव पर लगाते हैं और कौरव जीतकर चीरहरण करते हैं। - डॉ. आईएस तोमर, पूर्व मेयर

महाराष्ट्र समेत जहां कहीं भी लोकतंत्र का मखौल बनाया जा रहा है, यह जनता के हित में नहीं है। इससे आम जनता का ही नुकसान होगा, राजनीतिक दल प्रभावित नहीं होंगे। इस तरह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। - प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed