फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

‘कान्हा उपवन में गायों की मौत बड़ी लापरवाही’

Wed, 23 Oct 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। परिवहन मंत्री ने नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन में गायों की मौत को बड़ी लापरवाही माना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रयासरत है, ऐसी स्थिति में यह घटना होना सही नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों कान्हा उपवन में नगर निगम के कुप्रबंधन और लापरवाही से चार गायें मर गईं। उन्हें जानकारी मिली है कि अफसर इस मामले में लीपापोती करने में लगे हैं, यह स्थिति गंभीर है। निगम प्रशासन व्यवस्था बनाने की जगह भ्रामक तथ्य प्रचारित कर रहा है। इससे सरकार को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने कटारिया को बताया कि धनतेरस और उर्स दोनों एक ही दिन हैं। प्रशासन-पुलिस ने अभी तक अनुकूल माहौल बनाया है, इससे उर्स में आई भीड़ शाम चार बजे तक बाजारों से चली जाए। डॉ. अरोरा ने बताया कि पिछले वर्ष यह व्यवस्था की गई थी। उन्होंने मंत्री को बताया कि एक ही दिन दो गतिविधियां होने से बाजार में टेंशन है। इस पर मंत्री ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन से बात करेंगे। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ. अरुण कुमार, केसर सिंह, भाजपा नेता राजबहादुर सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा, अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed