{"_id":"5d93b4a78ebc3e93ce4fb1b5","slug":"political-bareilly-news-bly37846659","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा सरकार की नीतियां देश को कर रहीं बरबाद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा सरकार की नीतियां देश को कर रहीं बरबाद’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकार की नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने मंगलवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जनता विरोधी बताया। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, रोजगार नहीं और केंद्रीय मंत्री यूपी के बेरोजगारों को अयोग्य ठहरा रहे हैं। जानबूझकर एक वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। तहसील स्तर पर भी सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश का माहौल खराब करना चाहती है। आजम खान पर हुई कार्रवाई इसका सबूत है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश को मंदी की ओर धकेल दिया। किसानों, युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। सपा इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। शहजिल इस्लाम ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जफर बेग ने कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिमों पर जुल्म हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमोद बिष्ट, भारती चौहान, शमीम अहमद, राजेश अग्रवाल, प्रमोद यादव, गजेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, मोती राम, नौशाद अली समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।