फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

‘विधान सभा उप चुनावों में भाजपा जीतेगी’

Tue, 01 Oct 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधान सभा उप चुनावों में भाजपा सभी सीटों पर काबिज होगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हमीरपुर विधान सभा चुनाव परिणामों ने साफ हो गया है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और विश्वास नीति पर चल रही है। प्रदेश में बाहर से निवेशक आ रहे हैं और श्रमिक , किसान और मजदूरों का पहली बार कोई सरकार चिंता कर रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में सोमवार सुबह विभागीय समीक्षा कर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर में हो रहे विधान सभा उप चुनाव के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हो गए थे। शाम करीब पौने पांच बजे फिर लौटे, मजदूर संगठन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। जबकि भाजपा जनहित कार्य कर रही है। इसलिए विधान सभा उप चुनावों में भारी विजयी मिलना तय है। इस मौके पर केंद्रीय श्रम महासंघ, भारतीय मजदूर संघ, सीटू, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत कर राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, जगदीश शर्मा आदि ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान देवेंद्र जोशी, बीआर मौर्य, इफ्तिकार अली, जितेंद्र मौर्य आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed