{"_id":"5d7aaf368ebc3e01346cbced","slug":"political-bareilly-news-bly3759145196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के समर्थन में आज सड़क मार्ग से फरीदपुर होकर जाएंगे रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के समर्थन में आज सड़क मार्ग से फरीदपुर होकर जाएंगे रामपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आजम खां के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर पहुंचेंगे। इससे पूर्व वह फरीदपुर में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम सागर के निधन पर उनके परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे। अखिलेश के आगमन को लेकर सपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सपाई हर पांच किलोमीटर पर उनका स्वागत करेंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ से रवाना होकर सड़क मार्ग से दोपहर साढ़े तीन बजे फरीदपुर में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम सागर आवास पर पहुंचेंगे। वहां से अपराह्न चार बजे रवाना होकर शाम पांच बजे रामपुर पहुंचेंगे। वहां शाम 5.30 बजे रंगोली मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और फिर हमसफर रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 सितंबर को रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद दोपहर सवा तीन बजे वहां से रवाना होकर अपराह्न साढ़े चार बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 15 सितंबर को वह लखनऊ रवाना होंगे।
बरेली में सपाई अखिलेश यादव को जिले की सीमा से रिसीव करेंगे और इसके बाद जगह-जगह स्वागत करते हुए फरीदपुर पहुंचेंगे। फरीदपुर में कार्यक्रम के बाद वह बड़ा बाईपास होकर रामपुर जाएंगे। इस दौरान फतेहगंज पूर्वी से लेकर मीरगंज तक लगभग हर पांच किलोमीटर पर उनका स्वागत किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी रामपुर जाएंगे। इसके अलावा नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी समेत कई एमएलसी और विधायक लखनऊ एवं अन्य जिलों से उनके साथ ही आएंगे।