फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

रामपुर तो दूर बरेली ही नहीं पहुंचे अखिलेश

Tue, 10 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोमवार को बरेली आना था लेकिन अनुमति न मिलने के चलते उनका दौरा स्थगित हो गया। इसके बाद बरेली के ही सपाइयों ने फरीदपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. सियाराम सागर के निवास पर पहुंचकर उनके परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन

रामपुर में आजम खां पर लगातार हो रही कार्रवाई के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को वहां पहुंचने का कार्यक्रम बनाया था। उनके निजी सचिव गंगाराम की ओर जिला प्रशासन को दी गई सूचना के मुताबिक सपा अध्यक्ष को फरीदपुर 15 जुलाई को स्वर्गवासी हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय सियाराम सागर से परिवार से मिलकर दोपहर तीन बजे श्रद्धांजलि देनी थी। इसके बाद शाम चार बजे रामपुर में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करना था। अखिलेश यादव को कार्यक्रम को लेकर सपाइयों ने जोरदार तैयारियां की थीं। जिले में उनके रूट को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया था। वहीं, प्रशासन ने भी उन्हें यहां से आगे न जाने देने की तैयारी कर रखी थी। मगर सोमवार को यह कार्यक्रम सुबह ही स्थगित हो गया। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम स्थगित होने का कारण लखनऊ से ही अनुमति न मिलना रहा। वहीं, अखिलेश यादव का कार्यक्रम स्थगित होने के बावजूद सपाई फरीदपुर में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम सागर के आवास पर पहुंचे और उनके परिजन से मिलकर सांत्वना दी। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, योगेश यादव, खुसरो मिर्जा, गौरव सक्सेना, सूरज यादव, दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को प्रदर्शन करेंगे सपाई
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगामी कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं हुआ है लेकिन 13, 14 सितंबर को उनके आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 11 अन्य बिंदुओं पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपाइयों को तहसील स्तर पर एक अक्तूबर को धरना प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बढ़ती महंगाई, एमवी एक्ट में जुर्माना, बिजली बिल में बढ़ोत्तरी आदि मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed