{"_id":"5d4888d18ebc3e6cf57b3c08","slug":"political-bareilly-news-bly37136127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेश्वर मिश्रा जयंती में नहीं पहुंचे प्रमुख सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेश्वर मिश्रा जयंती में नहीं पहुंचे प्रमुख सपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा कार्यालय पर सोमवार को जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई, लेकिन रविवार को हुए विवाद के चलते तमाम प्रमुख नेता नदारद रहे। इसको लेकर पार्टी में चर्चा हो रही है।
पार्टी कार्यालय पर हुए आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और फिर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्रा राजनीति में इतने ऊंचे स्थान पर पहुंचकर भी बिल्कुल सादा जीवन जीते थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने भी उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रमोद बिष्ट, सतेंद्र यादव, दीपक शर्मा, अरविंद यादव, मोहित सक्सेना, प्रमोद यादव, हैदर अली, भारती चौहान आदि मौजूद रहीं। वहीं कोई भी पूर्व मंत्री या विधायक इस आयोजन में नहीं पहुंचा। इसको लेकर सपाइयों में चर्चा भी होती रही क्योंकि रविवार की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं में जमकर कहासुनी हुई थी।