{"_id":"5d2f7fbb8ebc3e6cb370ce2a","slug":"political-bareilly-news-bly369004057","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक भरतौल के कत्ल के एलान पर चौकन्ने हुए अफसर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक भरतौल के कत्ल के एलान पर चौकन्ने हुए अफसर, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वायरल ऑडियो में बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के कत्ल के एलान का जिक्र किए जाने का मामले का पुलिस अफसरों ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। ऑडियो में फोन पर बातचीत कर रहे दो लोगों के बीच उस गौरव अरमान सिंह की ओर से यह एलान करने का जिक्र किया गया है, जिसे हाल ही में पुलिस ने पिछले साल मोहर्रम के दौरान हुए बवाल में नामजद होने की वजह से जेल भेजा था।
मंगलवार को एक बार मैनेजर की किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत का एक आडिॅयो वायरल हुआ था, जिसमें बार मैनेजर उस व्यक्ति को यह बताता हुआ सुनाई दे रहा है कि गौरव अरमान सिंह ने विधायक पप्पू भरतौल का कत्ल करने का एलान किया है। उसने यह भी कहा है कि भरतौल का कत्ल करने के बाद वह खुद बिथरी चैनपुर का विधायक बनेगा। फोन पर हुई यह बातचीत रविवार को रिकॉड की गई थी। उसी दिन गौरव अरमान को बिथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। माना जा रहा है कि ऑडियो में रिकॉर्ड बातचीत गौरव अरमान के जेल जाने के बाद की है। बुधवार को यह ऑडियो कई अफसरों के पास पहुंच गया। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑडियो की जांच करने का निर्देश दे दिया। मामला आईटी एक्ट से भी जुड़ा होने के कारण जांच साइबर सेल को दी गई है। एसपी सिटी अभिनंदन ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऑडियो की सच्चाई सामने लाने को जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हुईं
फोन पर हुई बातचीत में विधायक पप्पू भरतौल के कत्ल का जिक्र आने से खुफिया एजेंसी भी चौकन्नी हो गई हैं। खुफिया विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि यह घटना वास्तविक है या फिर यह ऑडियो गौरव अरमान सिंह के किसी दुश्मन ने रिकॉर्ड कर वायरल किया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अगर गौरव सिंह ने यह एलान किया तो कहां और कब किया और उस दौरान उसके आसपास कौन लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
गौरव के पिता ने नहीं की बात
विधायक पप्पू भरतौल के कत्ल का एलान करने में गौरव अरमान सिंह का नाम आने के बाद अमर उजाला ने उसके पिता लखपत सिंह से बातचीत करने की कई बार कोशिश की। एक बार उन्होंने फोन रिसीव कर कुछ देर में बात करके अपना पक्ष रखने की बात कही लेकिन इसके बाद कई बार कॉल करने पर भी फोन रिसीव नहीं किया।