{"_id":"5d2e29658ebc3e6cd9046989","slug":"political-bareilly-news-bly368809167","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी-अजितेश की सुरक्षा को जाएगी दूसरी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी-अजितेश की सुरक्षा को जाएगी दूसरी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी विधायक की बेटी साक्षी और उसके पति अजितेश की सुरक्षा में इज्जतनगर पुलिस की टीम लगी है। चार दिन से लगातार दंपति को फॉलो कर रही टीम अब लौटेगी। इनकी जगह थाना पुलिस की दूसरी टीम सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। सुरक्षा दस्ते के लिए ऐसे लोगों को चुना जा रहा है जिन्हें ज्यादा दिन रुकने में कोई परेशानी न हो।
एसएसपी के निर्देश पर एसआई अखिल चौधरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम को इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने चार दिन पहले नोएडा भेजा था। टीम में दरोगा के अलावा दो पुरुष सिपाही और एक महिला सिपाही को भेजा गया था। वहां से टीम दोनों को लेकर इलाहाबाद गई थी जहां कोर्ट परिसर में अजितेश पर हमले की घटना हो गई। कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही ये टीम साक्षी और अजितेश को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। टीम भेजते वक्त पुलिस अफसरों को अंदाज नहीं था कि मामला इतना लंबा खिंच जाएगा और इन लोगों पर हमले की नौबत भी आ सकती है। इसलिए टीम के सदस्य सीमित कपड़े और संसाधन लेकर गए थे। ये बात उन्होंने अधिकारियों को बताई तो उन्हें बुलाकर दूसरी टीम भेजने का निर्णय लिया गया है। इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि साक्षी और अजितेश की लोकेशन फिलहाल दिल्ली में है। उनकी सुरक्षा में लगी पुरानी टीम के सदस्यों को एक-एक कर बुलाया जाएगा। इनकी जगह नई टीम भेजी जाएगी। इसके लिए ऐसे पुलिसकर्मियों का चयन कर रहे हैं जो ज्यादा समय तक वहां रुक सकें।