{"_id":"5d24f2518ebc3e6cc30e8445","slug":"political-bareilly-news-bly367949960","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका नवाबगंज चेयरमैन एक बार फिर भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके परिजनों पर आक्रमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका नवाबगंज चेयरमैन एक बार फिर भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके परिजनों पर आक्रमक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर पालिका नवाबगंज चेयरमैन एक बार फिर भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके परिजनों पर आक्रमक हैं। उन्होंने लखनऊ में डेरा जमाया लिया है और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख की शरण में पहुंच गई हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने आदि के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के निर्देश पर जारी कराए हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के माध्यम से नगर पालिका नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर पर शिकंजा कसवाने को उनकी सरकार से मदद मांगी है। इसके तहत शहला ने अपना पत्र को शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तक पहुुंचवाया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र्र सिंह राठौर और उनके परिजनों ने पालिका और सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है। शहला ने जिलाध्यक्ष समेत 27 लोगों पर भूमाफिया होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पिछले दिनों जिला प्रशासन को भी एंटी भूमाफिया अभियान के तहत यह सूची सौंपी थी, इसमें जिलाध्यक्ष, उनकी मां और भाई आदि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने यह कहकर खारिज कर दिया कि ऐसी रिपोर्ट सिर्फ अधिशासी अधिकारी और एसडीएम के माध्यम से आना चाहिए। इसके साथ ही शहला ने लखनऊ में डेरा जमाया और मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के निर्देश भी जारी कराएं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के चर्चित प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने 29 मई को प्रमुख सचिव गृह को पत्र जारी कर कहा कि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें। पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में भी पहुुंच गया है। पत्र पहुंचते ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
मैं अभी लखनऊ हूं, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 27 लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हैं। उन पर कार्रवाई कराने के लिए मैं लगी हूं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख व विधायक शिवपाल यादव ने भी इस बारे में मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाया है। नवाबगंज पालिका में भ्रष्ट अधिशासी अधिकारी राजेश सक्सेना को चार्ज दिया गया है। कोई ईमानदार अधिकारी तैनात करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
- शहला ताहिर