फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policemen celebrated Inspector wedding by playing DJ in Baheri police station in Bareilly

थाने में 'वन टू का फोर': पुलिसवालों ने डीजे बजाकर मनाया दरोगा की शादी का जश्न, लोगों की उड़ी नींद

Tue, 19 Mar 2024 07:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 07:59 AM IST
सार

बहेड़ी थाने में पुलिसवालों ने डीजे पर फिल्मी गाने बजवाए और देर रात तक जश्न मनाया। इससे लोगों की नींद उड़ गई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

विज्ञापन
Policemen celebrated Inspector wedding by playing DJ in Baheri police station in Bareilly
बहेड़ी पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाने में तैनात दरोगा की शादी के बाद साथियों ने थाना परिसर में जश्न मनाया। थाने में डीजे लगवाया गया और फिल्मी गानों पर देर रात तक डांस किया। राम लखन फिल्म का 'वन टू का फोर, फोर टू का वन...माय नेम इज लखन' गाना तेज आवाज में बजाकर पुलिसवाले जमकर नाचे। डीजे की आवाज से थाने के आसपास रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत कर दी। पुलिस अफसरों ने सफाई देने के साथ ही जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाने में तैनात एक दरोगा की बीते दिनों शादी थी। रविवार को वह लौटे थे। इसके बाद थाने में साथियों ने समारोह आयोजित किया। यहां देर रात तक डीजे बजाकर डांस किया गया। इससे आसपास के लोग सो नहीं पाए। इस मामले में जब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने इस तरह का आयोजन होने की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि थाना परिसर में समारोह का आयोजन जरूर हुआ था मगर यहां आने वाले किसी फरियादी को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। किसी को लौटाया भी नहीं गया। फिर भी अगर शिकायत हुई तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed