फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policeman raped woman in Bareilly's Gaini post

बरेली के गैनी चौकी में दरोगा ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 17 May 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Policeman raped woman in Bareilly's Gaini post
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विरोध करने पर महिला को पीटा, बाद में गालियां देकर भगा दिया
विज्ञापन

अलीगंज पुलिस कर रही मामले की जांच, दरोगा ने आरोप नकारे

अलीगंज। गैनी चौकी में नशे में धुत दरोगा ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पति से विवाद की शिकायत पर पुलिस रात में महिला को उसके पति के साथ पकड़कर गैनी चौकी लाई थी। नशे में धुत दरोगा ने महिला के पति को कमरे में बंद कर दिया और महिला को एकांत में ले जाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने मामले की शिकायत अलीगंज थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलीगंज थाने की गैनी चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसकी शिकायत महिला के ससुर ने गैनी चौकी पर की तो रात करीब आठ बजे पुलिस दंपती को पकड़कर चौकी ले गई। पीछे से उसके ससुर और जेठ भी चौकी पर पहुंच गए। महिला के मुताबिक, चौकी पर ले जाकर दरोगा ने उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया। ससुर और जेठ को घर भेज दिया। रात करीब 10 बजे दरोगा नशे में धुत होकर महिला को चौकी के पीछे एकांत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी। किसी तरह दरोगा के चंगुल से छूटकर भागी महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दरोगा ने पति-पत्नी को गालियां देकर भगा दिया। महिला ने शनिवार को घटना की तहरीर अलीगंज थाने में दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, आरोपी दरोगा का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था। ससुर की शिकायत पर दोनों को चौकी बुलाया गया था। इसके बाद दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया। महिला झूठा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed