फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policeman pushed the woman from the roof or jumped herself police start investigation in bareilly

Bareilly News: पुलिसकर्मी ने महिला को छत से फेंका या खुद कूदी, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

Thu, 09 Feb 2023 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 09:58 AM IST
सार

फतेहगंज पूर्वी के रम्पुरा गांव में पुलिस की दबिश के दौरान एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने महिला को धक्का दिया था। पीड़िता के आरोपों पर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Policeman pushed the woman from the roof or jumped herself police start investigation in bareilly
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दहेज उत्पीड़न में फरार वारंटी की तलाश के दौरान महिला के छत से कूदने या फेंकने के आरोपों की जांच की जाएगी। महिला ने पुलिस पर फेंकने का आरोप लगाया है। घायल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। एसएसपी ने एसपी देहात को घटना की स्थिति स्पष्ट कर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के रम्पुरा गांव निवासी हसीना बानो के घर सोमवार रात थाना पुलिस ने दबिश दी थी। हसीना की मां नन्ही देवी ने एसएसपी और कोर्ट को पत्र देकर थाना पुलिस पर बेटी हसीना बानो को छत से धक्का देने का आरोप लगाया था। आरोप था कि हसीना बानो का पति साहिल उर्फ इंस्पेक्टर दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी है। 
विज्ञापन


कोर्ट लगातार उसके खिलाफ वारंट जारी कर रहा है, डीजीपी तक को फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस की कारगुजारी बताई जा चुकी है, पर गिरफ्तारी नहीं की जा रही। सोमवार को कोर्ट ने फतेहगंज पूर्वी थाने के दरोगा सौरभ कुमार को तलब कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप 

थाना प्रभारी के निर्देश पर दरोगा सौरभ कुमार व उनकी टीम ने आरोपी के घर फरीदपुर जाने की बजाय उनके घर दबिश दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। तोड़फोड़ करते हुए नन्हीं को पीट दिया। हसीना बानो छत पर भागी तो पुलिस उसके पीछे छत पर पहुंच गई। 

आरोप है कि पुलिस ने हसीना को धक्का दे दिया, जिससे वह चचेरे भाई के घर में गिर पड़ी। महिला के आरोपों को लेकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल को स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के स्तर पर गलती मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed