{"_id":"56f05a7c4f1c1b531cf14db4","slug":"police-will-wear-white-caps-on-holly-helpful","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सफेद टोपी पहनेंगे पुलिस के मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सफेद टोपी पहनेंगे पुलिस के मददगार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
होली फाग
आईजी विजय सिंह मीना ने कहा कि होली पर पुलिस की मदद करने वाले सफेद टोपी पहने नजर आएंगे। रामबारात के रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों को रंग के बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया जाएगा।
जोन सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि होली पर सुरक्षा में किसी भी स्तर से चूक नहीं होनी चाहिए। हर थाने में क्यूआरटी रहेगी। जहां से भी विवाद की सूचना आएगी क्यूआरटी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस पिकेट लगेगी। आईजी ने कहा कि कम्यूनिकेशन प्लान के जरिए सभी लोगों को एक-दूसरे के टच में रहना है। संवेदनशील इलाके के पुलिस के मददगारों के नंबर अफसरों के पास होने चाहिए। उन्होंने क हा कि खुराफातियों को अभी से नजर रखें। खासकर ऐसे लोगों पर निगरानी कराएं जो पहले होली के मौके पर होने वाले विवादों में शामिल रहे हैं। आईजी ने होली पर छतों से निगरानी कराने को कहा। उनका कहना था कि होली के विवादों में शामिल रहने वाले लोगों को पाबंद करने में कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। इस मौके पर डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी ट्रैफिक ओपी यादव, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ द्वितीय स्नेहलता, सीओ तृतीय आकाश तोमर, सीओ चतुर्थ संतोष कुमार, सीओ फरीदपुर धर्म सिंह मार्छाल आदि मौजूद रहे।