{"_id":"67eda29faa2ed52b880e3f1e","slug":"police-will-get-the-woman-operated-the-accused-who-conspired-with-her-has-been-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-611541-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला का ऑपरेशन कराएगी पुलिस, उसके साथ साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला का ऑपरेशन कराएगी पुलिस, उसके साथ साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। गांधी उद्यान के पास गोली मारने व दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का ऑपरेशन पुलिस निजी अस्पताल में कराएगी। वहीं, पुलिस ने उसके गिरोह के साजिशकर्ता को पकड़ लिया है। गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है।
मथुरा निवासी पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ बरेली में रहने वाली महिला पहले महापौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर चर्चा में आई थी। रविवार रात वह पुलिस को डूडा दफ्तर के पास घायल हालत में मिली थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई थी। उसने आरोप लगाया था कि तीन सौ बेड अस्पताल के सामने काले रंग की कार में बैठे पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। कार में सवार पांच लोगों में से तीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर कार से उतारकर गोली मार दी।
पुलिस की जांच में साफ हुआ कि महिला के आरोप फर्जी हैं। उसका एक गिरोह है जो इसी तरह मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने उसके एक साथी को बुधवार रात हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उससे अभी सख्ती से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। साथ ही, दूसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि एक निजी अस्पताल में महिला का ऑपरेशन कराने पर सहमति बनी है। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन कराया जा सकता है। ब्यूरो