UP: बरेली में शाम को नोटिस, सुबह खाली कराया मंदिर के दावे वाला विवादित भवन, छत पर लगा भगवा झंडा
Bareilly News: बरेली के कटघर इलाके में श्री गंगाजी महारानी मंदिर समिति के दावे वाले भवन को पुलिस ने शुक्रवार को कब्जामुक्त कराया। इस भवन में कई वर्षों से वाहिद अली अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित कटघर मोहल्ले में श्री गंगाजी महारानी मंदिर समिति के दावे वाली जमीन पर बना भवन शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में खाली करा दिया गया। दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति का बोर्ड लगाकर कथित चौकीदार वाहिद अली का परिवार का कब्जा यहां बना हुआ था। समिति के सचिव के नोटिस के बृहस्पतिवार को चस्पा किए जाने के बाद सुबह से यहां सामान हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। भवन खाली होने के बाद किसी ने छत पर भगवा झंडा भी लगा दिया।
इससे पहले बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने परिसर के स्वामित्व की जांच शुरू कर दी थी। परिसर में रह रहे वाहिद अली के परिवार को भी सात दिन का समय भवन खाली करने के लिए दिया गया था। जिला प्रशासन ने उपनिबंधक सहकारिता को भी इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा था।
Bareilly News: चौकीदार वाहिद को सात दिन में परिसर खाली करने का आदेश, मंदिर होने के दावे की जांच शुरू
उपनिबंधक सहकारिता ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौके पर रहने वाला वाहिद अली उनका कर्मचारी नहीं है। इधर, सामान निकाले जाने की सूचना पर मौके पर भीड़ भी जुट गई। ऐसे में पुलिस भी यहां सुरक्षा के लिए लगानी पड़ी। टीम ने भवन से सामान हटवाने की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई है, जिससे आगे कोई विवाद नहीं हो।
स्वामित्व रिकॉर्ड की जांच भी आगे बढ़ी
जिला प्रशासन के जांच अधिकारी गोविंद मौर्य का कहना है कि जांच आगे बढ़ी है। कुछ दस्तावेज भी मिल गए हैं। जल्दी ही स्वामित्व पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति का बोर्ड भी हटा
भवन के ऊपर लगे दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति का बोर्ड भी पुलिस ने हटवा दिया है। समिति यहां से 2020 में ही अपना गोदाम शिफ्ट कर चुकी है।
मकान पर लगा दिया भगवा झंडा
भवन को खाली कराने के बीच किसी व्यक्ति ने भवन के ऊपर हनुमानजी की तस्वीर प्रिंट के साथ वाला भगवा झंडा भी लगा दिया है। दावा है कि जल्दी ही मंदिर परिसर का शुद्धिकरण भी किया जाएगा।