फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police took out flag march on bike, monitored with drone

Bareilly News: पुलिस ने निकाला बाइक से फ्लैग मार्च, ड्रोन से की निगरानी

Sat, 30 Nov 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police took out flag march on bike, monitored with drone
नवाबगंज। जुमे की नमाज और जनपद संभल में हुए विवाद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन शुक्रवार को पूरे दिन सर्तक रहा। पुलिस ने नगर व देहात क्षेत्रों में बाइक से फ्लैग मार्च कर ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी की। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाल राजकुमार शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ नगर व देहात क्षेत्रों में बाइक से फ्लैग मार्च किया। कोतवाली से शुरू हुआ मार्च मुख्यमार्ग, विजौरिया मार्ग, कचहरी मार्ग, बाइपास मार्ग होते हुए नगर की गलियों में होता हुआ जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। जुमे की नमाज को देखते हुए नगर व बरखन, जरेली, खाता, रिछोला, टाहप्यारी नवादा आदि गांव में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। इस मौके पर उपनिरीक्षक विदेश शर्मा, नफीस अहमद, रोहित कुमार, विजय सिंह, राजकुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

खुराफाती तत्वों को पुलिस ने दी चेतावनी
मीरगंज। शुक्रवार को कस्बे में पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। सीओ गौरव सिंह और एसडीएम तृप्ति गुप्ता मौके पर निरीक्षण करती रहीं।
पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि खुराफात तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। ठोस कार्रवाई की जाएगी। इधर, अति संवेदनशील दुनका में भी सभी मस्जिदों पर पुलिस पिकेट लगा दी गई थी। ढाई बजे तक नमाज सकुशल संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर और थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुई जुमे की नमाज

फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने टिसुआ गांव सहित नगर की मस्जिदों पर निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार सहित पुलिस फोर्स ने नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान नगर से लेकर देहात की मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा, सुनील चौधरी, सिपाही गौतम सिंह, रविन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed