Bareilly News: संभल जा रहीं सपा की प्रवक्ता सुमैया राणा को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
संभल हिंसा पर सियासी संग्राम जारी है। विपक्षी दल के नेता वहां जाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें हालात का हवाला देकर रोक रही है। मंगलवार को पुलिस ने सपा प्रवक्ता सुमैया राणा को आंवला में रोक दिया, जिससे हंगामा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरहूम शायर मुनव्वर राणा की बेटी व सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा को बरेली से संभल जाते समय मंगलवार को आंवला में रोक दिया गया। इसकी सूचना पर सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में शाहबाद में जाने की बात कहने पर पुलिस ने उन्हें रामपुर जनपद की सीमा तक छोड़ा।
मंगलवार देर सपा पदाधिकारियों के बरेली से वाया आंवला होकर संभल जाने की सूचना पर एलआईयू व पुलिस महकमा सतर्क हो गया। रामनगर रोड स्थित पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली के रेस्टोरेंट पर सपा नेता सुमैया राणा के रुकने पर इंस्पेक्टर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनको संभल के हालात की जानकारी देते हुए वहां न जाने की सलाह दी।
बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
जानकारी पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुट गए। उन्होंने पुलिस पर भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। नारेबाजी और हंगामे के बीच सुमैया राणा ने कहा कि वे संभल जाकर पीड़ितों के परिवार वालों से मिलना चाहती हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाए। इस दौरान चेयरमैन सैयद आबिद अली, शाजिदा सबा, नदीम यार खां आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.