{"_id":"64e51e1ac21d9d539102b447","slug":"police-station-computer-operator-suspended-for-taking-bribe-bareilly-news-c-4-bly1015-232942-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्वत लेने के आरोप में थाने का कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्वत लेने के आरोप में थाने का कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत ले ली। किसी ने उसका वीडियो बनाकर ट्वीट किया तो एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। कार्रवाई होते ही व्यक्ति ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया।
फरीदपुर थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात पुलिसकर्मी हरीश ने पासपोर्ट बनवाने आए व्यक्ति से रिश्वत मांगी। हरीश को भनक भी नहीं लगी और किसी ने उसका रुपये लेते समय वीडियो बना लिया। यह वीडियो यूपी पुलिस एवं बरेली पुलिस को ट्वीट कर शिकायत की गई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता ने ट्वीट डिलीट कर टि्वटर अकाउंट भी डिलीट कर दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई होते ही लोग तत्काल ट्विटर पर उसकी वीडियो ढूंढने लगे, लेकिन ट्विटर पर कोई वीडियो या संबंधित ट्विटर अकाउंट नहीं मिला।