फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police station and fire brigade station will be ready in Richha

Bareilly News: रिछा में थाना और फायर ब्रिगेड स्टेशन होगा तैयार

Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police station and fire brigade station will be ready in Richha
नवाबगंज। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें चावल नगरी रिछा में प्रस्तावित थाने, फायर ब्रिगेड स्टेशन सहित कई मुद्दों को उठाया गया, जिस पर आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

रिछा राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाजी अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ जिला उद्योग बंधु बैठक में शामिल हुए। नए मुद्दे के रूप में अतहर हुसैन नियाजी ने रिछा इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास थाना बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि रिछा कस्बे में करीब दो वर्ष पहले से थाना प्रस्तावित है, मगर अब तक जमीन नहीं देखी गई है। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने नाराजगी जताते हुए उपलब्ध भूमि दिखवाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा अतहर हुसैन नियाजी ने रिछा कस्बे में आधार सेवा केंद्र खुलवाने की मांग की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नदीम अहमद गुड्डू द्वारा बरेली-नैनीताल हाईवे रिछा रोड पर पीएनसी लाइट लगवाने की मांग की थी। इसमें देरी को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि रिछा रोड पर लाइट लगवाने के लिए अलग से एस्टीमेट बनाकर स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रिछा इंडस्ट्रियल एरिया में फायर ब्रिगेड स्टेशन जल्द ही स्थापित करने की बात बताई गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष नदीम अहमद गुड्डू , उपाध्यक्ष अलीम अहमद, बाबू जुबैर अहमद और सचिव कफील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed