{"_id":"5eb463df8ebc3e90354c6aa3","slug":"police-should-follow-lockdown-but-do-not-indulge-in-indecency-adg-bareilly-news-bly405129869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लॉकडाउन का पालन कराए पर अभद्रता न करेः एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लॉकडाउन का पालन कराए पर अभद्रता न करेः एसएसपी
Fri, 08 May 2020 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
अपने अधिनस्थों के साथ बैठक करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों को दिए निर्देश, शहर में घूमकर देखा हाल
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी ने गुरुवार सुबह शहर में घूमकर लॉकडाउन का हाल देखा। शाम को पुलिस लाइन में विभाग के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हर विधिक तरीका अपनाएं, लेकिन यह ध्यान रखें कि किसी से अभद्रता न हो।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि वह शहर में घूमकर रोज ही लॉकडाउन के उल्लंघन की स्थिति देख रहे हैं। कई जगह पुलिसकर्मी लोगों से पूछताछ और चेकिंग के नाम पर अभद्रता करते हैं। इससे लोगों में पुलिस की गलत छवि बन रही है। पुलिस कई अच्छे काम भी कर रही है, लेकिन कुछ पुलिस कर्मियों के कृत्यों से नेक काम पीछे हो जाते हैं। शासन का साफ निर्देश है कि लॉकडाउन का पालन कराया जाए पर किसी से अभद्रता या मारपीट न हो। चालान, वाहन सीज, लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट पर ही फोकस करें। बैठक में एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम समेत सभी सीओ मौजूद रहे।