{"_id":"668b406f02b72f303e09949e","slug":"police-sent-investigation-report-of-child-theft-case-to-dm-bareilly-news-c-4-bly1015-435087-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी
विज्ञापन
बरेली। बच्चा चोरी की घटना से चर्चा में आए अपोलो अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी है। विवेचना कर रही बारादरी थाना पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम के ही स्तर से स्वास्थ्य विभाग कोे दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
डोहरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल से 23 दिन का बच्चा चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने 12 घंटे में ही घटना का खुलासा कर दिया। अस्पताल के कर्मचारी ने ही बच्चा नवाबगंज निवासी रिश्तेदार को बेच दिया था। चालीस हजार में बच्चे का सौदा किया गया था, जिसमें से पांच हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए थे। इस मामले में कर्मचारी समेत दो लोगों को जेल भेजा गया था। मामले में बारादरी पुलिस विवेचना कर रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर कोई खास कार्रवाई नहीं की है।
अब अपनी विवेचना के आधार पर बारादरी पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय के मुताबिक चोरी की घटना के बारे में पुलिस ने अधिकतम कार्रवाई कर ली है। पुलिस को जांच के दौरान अस्पताल का लाइसेंस व संचालन से जुड़ी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसलिए इस बारे में रिपोर्ट भेजी गई है कि संबंधित विभाग के स्तर से लाइसेंस का सत्यापन व कार्रवाई की जांच कराई जा सके। अगर स्वास्थ्य विभाग की जांच में और गड़बड़ियां निकलती हैं तो पुलिस भी अपनी चार्जशीट में उनका इस्तेमाल कर लेगी। ब्यूरो