फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police searching for those who conspired to overturn the train in Bareilly

ट्रेन पलटाने की साजिश: बरेली में कई स्थानों पर पुलिस की दबिश, दो संदिग्ध हिरासत में, ग्रामीणों से भी पूछताछ

Mon, 18 Nov 2024 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 12:30 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली-पीलीभीत रेलमार्ग पर शुक्रवार रात लोहे का टुकड़ा और पत्थर रखे मिले। इससे मालगाड़ी का इंजन टकरा गया था। लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी थी। रेल पटरी पर लोहे का टुकड़ा और पत्थर किसने रखे, यह पता लगाने में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
Police searching for those who conspired to overturn the train in Bareilly
रेल पटरी पर पर रखे थे पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-पीलीभीत रेलमार्ग पर दिवनापुर हाल्ट के पास पटरी पर 31 किलो वजनी लोहे का टुकड़ा और पत्थर का स्लीपर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


भोजीपुरा से पीलीभीत जा रही मालगाड़ी के इंजन से शुक्रवार रात दिवनापुर हाल्ट के पास किमी संख्या 292/10-292/12 के बीच 1.25 मीटर लंबा और 31 किला वजनी लोहे का टुकड़ा टकराया था। इस पर लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकनी पड़ी। शनिवार को पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा करने में जुट गई है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: ट्रैक पर 31 किलो के लोहे का टुकड़ा और पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया 
गौर करने की बात यह है कि रेल ट्रैक पर जो लोहे का टुकड़ा रखा गया था वह रेल पटरी का ही टुकड़ा था। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पर सुरक्षा और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। 

फरवरी में भी हुई थी साजिश 
बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर एक साल पहले सिर्फ त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था। अब टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का भी संचालन किया जा रहा है। फरवरी में भी इस रेल ट्रैक की 15 पेंड्रोल क्लिप खोल ली गई थीं। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से मामले की जांच चल रही है। अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed