{"_id":"65af8fb3b0008f47cc0f9bdb","slug":"police-searched-for-218-lost-mobile-phones-in-bareilly-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने खोजे गुम हुए 218 मोबाइल फोन, एसएसपी ने लोगों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने खोजे गुम हुए 218 मोबाइल फोन, एसएसपी ने लोगों को सौंपे
Tue, 23 Jan 2024 03:37 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:37 PM IST
सार
बरेली में कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी या गुम हो गए थे। सर्विलांस टीम में 218 मोबाइल फोनों को बरामद कर लिया, जो लोगों को वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
महिला को फोन सौंपते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सर्विलांस टीम ने लोगों के गुम हुए 218 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 42 लाख बताई जा रही है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे, उन्हें एसएसपी ने अपने कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन लौटा दिए। अपने गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में लोगों के मोबाइल खोने या चोरी होने के मामले बढ़ गए हैं। बच्चा गैंग भी मोबाइल पर हाथ साफ कर रहा है। सर्विलांस सेल ने लोगों द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर 218 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। यह मोबाइल बरेली समेत अन्य जिलों से भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपने कार्यालय में काउंटर लगवाया। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे, उनके मोबाइल लौटा दिए। एसएसपी ने कहा कि सर्विलांस टीम ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन