{"_id":"6860566ba8a62663f601f835","slug":"police-rushed-on-information-of-construction-of-religious-place-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104838-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धार्मिक स्थल के निर्माण की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धार्मिक स्थल के निर्माण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
नवाबगंज। रसूला तालिब हुसैन गांव में धार्मिक स्थल पर निर्माण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा तो धार्मिक स्थल पर मिट्टी डालकर चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस की मौजदूगी में गांव में दोनों समुदाय के लोगों में समझौता हो गया। समझौते में तय किया गया कि दोनों समुदाय के लोग सहमति के बाद ही अपने-अपने धार्मिक स्थलों का निर्माण करेंगे।
थाना क्षेत्र के रसूला तालिब हुसैन गांव में शनिवार को पुलिस को दूसरे समुदाय के लोगों ने सूचना दी कि गांव में हिंदू समुदाय के लोग प्रशासन की बिना अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण करवा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ गौरव सिंह, इंस्पेक्टर राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मौके स्थल पर पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर जानकारी ली तो दूसरे समुदाय के लोगो ने बताया कि कुछ दिन पहले हिंदू समुदाय के लोगों ने शिकायत की थी कि मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों समुदायों में समझौता करवा दिया है कि वे अपने-अपने धार्मिक स्थलों का निर्माण करेंगे। संवाद
--
पुलिस को गांव में धार्मिक स्थल पर प्रशासन की बिना अनुमति के मिट्टी डालकर चबूतरा निर्माण की सूचना मिली थी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों समुदाय के लोगों में लिखित में समझौता हो गया। अब गांव में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
-गौरव सिंह, सीओ नवाबगंज