{"_id":"64731fa23051c532c40e5c84","slug":"police-run-campaign-against-illegal-stands-and-vehicles-in-bareilly-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध स्टैंड और वाहनों के खिलाफ अभियान, पुलिस ने 45 वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध स्टैंड और वाहनों के खिलाफ अभियान, पुलिस ने 45 वाहन किए सीज
Sun, 28 May 2023 03:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 May 2023 03:02 PM IST
सार
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर क्षेत्र में भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार तड़के से ही अवैध रूप से संचालित टैक्सी व स्टैंडों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध टैक्सी स्टैंड पर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरेली शहर में भी अवैध वाहनों और स्टैंडों को लेकर अभियान शुरू किया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस ने 45 वाहनों को सीज किया। किला और बारादरी थाना पुलिस ने अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट भी कराई है।
विज्ञापन
अभी तक देहात इलाके में अवैध बसों और स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर क्षेत्र में भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार तड़के से ही अवैध रूप से संचालित टैक्सी व स्टैंडों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुभाषनगर व किला पुलिस ने दोपहर में तो बारादरी पुलिस ने रात में अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस की टीम भी थानों की पुलिस के साथ रही।
विज्ञापन
अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध स्टैंड बनाकर सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस ने शहर में कुल 45 वाहनों को सीज किया। इनमें सर्वाधिक कार्रवाई सुभाषनगर पुलिस ने करके 14 टैक्सी व बस सीज कर दीं। बारादरी पुलिस ने 12 वाहन सीज किए। किला थाने में दो एफआईआर कराई जा रही हैं। सेटेलाइट स्टैंड पर अवैध संचालन कराने वाले लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
दस हजार से ज्यादा वाहनों का चालान
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत साढ़े दस हजार से ज्यादा वाहनों के चालान हो चुके हैं। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने में सर्वाधिक 10037 चालान हुए हैं। तीन सवारी बैठने में 309 चालान, अनर्गल नंबर प्लेट लगाने में 224 चालान किए गए। कुल 10554 वाहनों के चालान हुए और एक करोड़ 38 लाख छह हजार का जुर्माना वसूल किया गया।